ज़िंदगी
ज़िंदगी एक बेहद खूबसूरत सफ़र है- कहीं कड़ी धूप का इम्तिहान, कहीं सुहानी शाम का सुकून, कहीं ग़ज़ब की बारिश का शोर, कहीं लुभावनी छाँव का मोर। कभी हम किसी के दिल-अज़ीज़ मुसाफ़िर, कभी दोस्त के लिबास में छुपा कोई रक़ीब, कभी नई मुस्कुराहटों का हमसाया, कभी बिछड़ती दुआओं की ख़ामोशी। कभी ख़ुद में ही उलझते हैं हम, कभी किसी के ख़यालों में तंग, कभी मुकम्मल जहाँ की तलाश, कभी लगता है-कायनात अपने हाथ। ये सफ़र ठहरता नहीं, बदलता रहता है, हर मोड़ पर एक नया एहसास देता है- कभी सिखाता है, कभी आज़माता है, और हर बार थोड़ा और गहरा बनाता है। तो मुस्कुराओ, इन लम्हों को बेफिक्री से जी लो, खुशियाँ बाँटो, दिलों को छू लो, क़िस्मत की अठखेलियों पर हँसो, और अपनी सच्चाई के साथ ज़िंदादिली से सफ़र तय करो। क्योंकि, ज़िंदगी सच में एक बेहद खूबसूरत सफ़र है।
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
