हम-तुम
थोड़ा तुम, थोड़ा मैं, एक नया “हम” बनाते हैं। थोड़ा तुझ-सा, थोड़ा मुझ-सा, एक नया सपना सजाते हैं। थोड़ी तेरी खूबियाँ, थोड़ी मेरी नादानियाँ, एक नया खूबसूरत जहाँ बनाते हैं। थोड़ा तेरा ग़ुस्सा, थोड़ी मेरी मुस्कान, एक दिल का सुकून बनाते हैं। थोड़ी तेरी संजीदगी, थोड़ा मेरा बचपना, एक गुलफ़ाम-सा रिश्ता सजाते हैं। थोड़ी तेरी ख़ामोशी, थोड़ी मेरी बातें, अधूरी सी रातों को पूरा बनाते हैं। थोड़ी तेरी समझ, थोड़ा मेरा अल्हड़पन, हर मुश्किल को हँसकर सुलझाते हैं। थोड़ी तेरी मोहब्बत, थोड़ी मेरी उल्फत, एक-दूसरे को ही दुनिया बनाते हैं।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
