प्रेम — एक सुंदर-सी पीड़ादायक बीमारी प्रेम...
क्या लगता है? क्या है प्रेम? और आखिर होता कैसे है यह प्रेम? प्रेम एक जज़्बात है, जिसका इज़हार करने से दिल अक्सर डरता है। प्रेम एक जुनून है, ऐसा जुनून जिसे पाने की चाह में इंसान स्वयं को भी भूल जाता है। प्रेम एक पागलपन है, जो कभी-कभी किसी को किसी के लिए पागल कर देता है। प्रेम एक खूबसूरत एहसास भी है, जो बुरे समय को भी जीने की वजह बना देता है। प्रेम कभी दर्द है, कभी सुकून, कभी एक ख़्वाब, तो कभी एक हक़ीक़त। प्रेम को समझना शायद इतना आसान नहीं, क्योंकि जिसे समझने की कोशिश करते हैं, वही हमें खुद से अनजान कर देता है। प्रेम... एक ऐसी खूबसूरत-सी बीमारी है, जिसका इलाज कोई नहीं चाहता, और जिसका होना हर कोई चाहता है।
