पापा 🌸
पापा, आप मुझसे उदास होंगे न? सोचते होंगे कि मैंने जिम्मेदारी छोड़ दी, सोचते होंगे कि मैंने मम्मी को अकेला छोड़ दिया। मैं भी बदकिस्मत ही हूँगी शायद, मैंने मेरी माँ को यूँ ही अकेला छोड़ दिया। छोटी थी, फिर भी हर कोशिश की, उन्हें खुश रखने की, उनकी हर बात को समझने की। अब देखो न पापा, कमजोर हो गई हूँ, पहले जैसे किसी को फटकार नहीं लगाती, खुद ही रोने लग जाती हूँ। मैं ऐसी क्यों हो गई पापा? साथ चलने का सपना देखा था, सबसे पहले मैंने ही मुँह मोड़ लिया। परिवार को साथ रखने का सपना, पापा, बस अब अधूरा सा नज़र आ रहा है। 💔 नेहा...
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
